MP board 12th रसायन विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 रिक्त स्थान – MOST IMP

0

Class 12 chemistry board exam 2025 Question – नमस्कार छात्रों आज हम इस लेख में एमपी बोर्ड क्लास 12th रसायन विज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण रिक्त स्थान और उत्तर लेकर आए हैं जो आने वाले क्लास 12th बोर्ड परीक्षा 2025 के रसायन विज्ञान पेपर (class 12 chemistry paper) मैं आपको देखने को मिल सकते हैं क्योंकि यह प्रश्न आपके क्लास 12th केमिस्ट्री वार्षिक पेपर के लिए अति महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी रिक्त स्थानों को पढ़कर अवश्य जाएं तो चलिए देख लेते हैं

MP board 12th रसायन विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 रिक्त स्थान – MOST IMP


(a) शाँटकी दोष से क्रिस्टल का घनत्व….. हो जाता है।

(b) जिस पदार्थ की सतह पर अधिशोषण होता है उसे… कहते हैं।

(c) कैल्कोपाइराइट …….धातु का मुख्य अयस्क है।

(d) समूह 16 के तत्वों को……. कहते हैं।

(e) मेथिल ऐमीन अमोनिया से……. क्षारीय है।

(1) नाइलॉन 6 को…. भी कहते हैं।

(g) मानसिक शान्ति पहुँचाने वाली औषधियाँ….. कहलाती हैं।

उत्तर- (a) कम, (b) अधिशोषक, (c) कॉपर, (d) कैल्कोजन, (e) अधिक, (1) पेरलोन, (g) प्रशान्तक ।

(a) फलक केन्द्रित घनीय एकल सेल में संकुलन ……होता है।

(b) क्लोरीन की इलेक्ट्रॉन बंधुता फ्लुओरीन की तुलना में….. होती है।

(c) शरीर के ताप को कम करने वाली औषधियाँ…. कहलाती हैं।

(d) पॉलीथीन का एकलक ……है।

(e) लूनर कॉस्टिक ……..को कहते हैं।

(1) अमीनो अम्लों को आपस में……..जोड़ता है ?

(g) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्धआयु काल का सूत्र …….है।

उत्तर- (a) घनीय निविड़ संकुलन, (b) अधिक, (c) ऐन्टीपायरेटिक्स, (d) ऐथीन, (e) सिल्वर नाइट्रेट, (f) पेप्टाइड बंध, (g) T1/2 = 0. 693/K

(a) NaCl क्रिस्टल में Na की समन्वय संख्या….. होती है।

(b)……… प्रशीतक के रूप में उपयोग आती है।

(c) नियोप्रिन…….   रबर है।

(d) बर्थ कन्ट्रोल के लिए…..औषधि प्रयुक्त की जाती है।

(e) दूध एक………. है।

(1) ट्राइनाइट्रो टॉलूईन एक…….पदार्थ है।

(g) मैलेकाइट………. का अयस्क है।

उत्तर-(a) छः, (b) अमोनिया गैस, (c) संश्लेषित, (d) मेस्ट्रानल, (e) पायस, (f) विस्फोटक, (g) कॉपर।

(a) फलकों के केन्द्र पर स्थित प्रत्येक कण का योगदान…. होता है।

(b) आर्पीमेन्ट ………धातु का खनिज है।

(c) प्रस्फुटनरोधी कार्ब-धात्विक यौगिक का सूत्र ……है।

(d) जलीय NaOH के साथ……… क्रिया करता है।

(e) कीटोन अपचयित होकर…….. ऐल्कोहॉल देता है।

(1) आर्टीनियस समीकरण……. द्वारा दर्शाया जाता है।

(g) विकृतीकरण प्रोटीन की …….संरचना को प्रभावित नहीं करता।

ऊपर दिए गए रिक्त स्थानों के उत्तर नीचे देखें

1. 1000 ग्राम विलायक में विलेय के मोलों की संख्या …. कहलाती है।
2. एक लीटर विलयन में उपस्थित विलेय के मोलों की संख्या…….कहलाती है।
3. मोललता का मात्रक ……..होता है।
4. जल की मोलरता …….=होती है।
5. ताप में वृद्धि करने से गैसों की द्रव में विलेयता …….है।
6. अवाष्पशील विलेय को विलायक में मिलाने से विलयन का वाष्पदाब ………..हो जाता है।

उत्तर- 1. मोललता,
2. मोलरता,
3. मोल प्रति किलोग्राम विलायक,
4. 55.56
5. घटती, 6. कम।

1. जिस पदार्थ की सतह पर अधिशोषण होता है उसे…. कहते हैं।

2. हार्डी-शुल्जे नियम के अनुसार, आयनों की स्कन्दन क्षमता आयनों की …….पर निर्भर करती है।

3. दाब वृद्धि के साथ भौतिक अधिशोषण की मात्रा में…….. होती है।

4. कोलॉइडी कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन…….. प्रभाव कहलाता है।

5. स्कन्दन ……के ठीक विपरीत होता है।

उत्तर-1. अधिशोषक, 2. आवेश संख्या, 3. वृद्धि, 4. टिण्डल, 5. पेप्टीकरण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here